हर किसी को अच्छे स्वास्थ्य का अधिकार है।
रोज़ मस्कारा लगाने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें, वरना खूबसूरती के चक्कर में आंखों की सेहत बिगड़ सकती है।
Date: 24 Oct, 2025

खूबसूरत दिखने के लिए रोज़ाना मस्कारा लगाती हैं? यह छोटी-सी आदत आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

रोज़ मस्कारा लगाने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें, वरना खूबसूरती के चक्कर में आंखों की सेहत बिगड़ सकती है।

आजकल आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए मस्कारा लगाना आम बात हो गई है। ज़्यादातर लड़कियां रोज़ाना इसका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह आदत आंखों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। मस्कारा में मौजूद केमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स आंखों में एलर्जी, जलन और ड्राई आई सिंड्रोम जैसी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।

खूबसूरत दिखने की चाह किसे नहीं होती? मेकअप आज कई महिलाओं की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। माना जाता है कि अगर आंखें खूबसूरत हों तो चेहरे की सुंदरता अपने आप निखर जाती है। पहले जहां सिर्फ काजल लगाया जाता था, वहीं अब आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है।

पहले मस्कारा ज़्यादातर दुल्हनों तक ही सीमित था और वह भी पार्लर में खास मौकों पर लगाया जाता था। लेकिन आज कम उम्र से ही लड़कियां रोज़ाना मस्कारा लगाने लगी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि मस्कारा आंखों को आकर्षक बनाता है, लेकिन इसका गलत या ज़्यादा इस्तेमाल आंखों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मस्कारा लगाने से आंखों को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।


आंखों में एलर्जी और जलन

मस्कारा में मौजूद कुछ केमिकल्स आंखों के लिए संवेदनशील हो सकते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन, खुजली, लालपन और पानी आने की समस्या हो सकती है।


पलकों का झड़ना

अगर आप रोज़ मस्कारा लगाती हैं और रात को बिना हटाए सो जाती हैं, तो पलकों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। धीरे-धीरे पलकें झड़ने लगती हैं और उनकी मोटाई भी कम हो जाती है।


ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा

मस्कारा में मौजूद तत्व आंखों की मेइबोमियन ग्रंथियों को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे आंखों में नमी कम हो जाती है। इससे आंखें सूखी, चुभती हुई और थकी-थकी महसूस होती हैं। ऐसी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।


आंखों में इन्फेक्शन

कई बार मस्कारा लगाने से आंखों के आसपास सूजन, लाल दाने या एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा, मस्कारा ब्रश में जमा बैक्टीरिया भी इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं, खासकर अगर वह साफ न रखा जाए।


आंखों की रोशनी पर असर

अगर मस्कारा गलती से आंख के अंदर चला जाए और सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।


मस्कारा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा अच्छे और भरोसेमंद ब्रांड का ही मस्कारा इस्तेमाल करें

  • एक्सपायरी डेट ज़रूर चेक करें

  • पुराना या सूखा मस्कारा इस्तेमाल न करें

  • रात को सोने से पहले मस्कारा पूरी तरह साफ करें

  • किसी और का मस्कारा कभी न लगाएं

मेडिकल डिस्क्लेमर:
Daksho पर उपलब्ध जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी से संबंधित प्रश्नों के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर पेशेवर चिकित्सा सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।

Reviewed by: Daksho Health Editorial Team

Last Updated: 24 Dec, 2025

अपनी टिप्पणी छोड़ें

हाल ही में देखा गया

अधिक देखा गया

स्वास्थ्य समाचार, नए उपचार, मेडिकल रिसर्च और वेलनेस टिप्स की संक्षिप्त और भरोसेमंद जानकारी पाएं।

भाषाएँ

© Daksho. All Rights Reserved.