हर किसी को अच्छे स्वास्थ्य का अधिकार है।
सर्दियों में कफ बढ़ाने वाले फूड्स, जिन्हें अवॉयड करके आप खांसी-जुकाम की परेशानी से खुद को बचा सकते हैं।
Date: 10 Dec, 2025

सर्दियों में कफ बढ़ाने वाली 4 चीजें, जिन्हें खांसी-जुकाम से बचने के लिए परहेज़ करना जरूरी है।

सर्दियों में कफ बढ़ाने वाले फूड्स, जिन्हें अवॉयड करके आप खांसी-जुकाम की परेशानी से खुद को बचा सकते हैं।

सर्दियां आते ही खांसी, जुकाम और कफ की समस्या बढ़ने लगती है। अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं या छाती में बलगम जमा महसूस कर रहे हैं, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं, आपकी रोज की डाइट भी हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा बताती हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो इस सीजन में कफ को बहुत तेजी से बढ़ा देते हैं। इसलिए अगर आप सर्दी-जुकाम से बचना चाहते हैं, तो इन 4 चीज़ों (Foods to Avoid in Winter) को ठंड में ज़रूर अवॉयड करें।

1. सत्तू ड्रिंक

सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन यही ठंडक सर्दियों में कफ बढ़ाने का कारण बन जाती है। इसे बार-बार पीने से शरीर का तापमान गिर सकता है और खांसी-जुकाम की दिक्कत बढ़ सकती है।

2. सौंफ का पानी

सौंफ भले ही पाचन के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह स्वभाव से ठंडी होती है। ठंड के मौसम में सौंफ का पानी शरीर में कफ बढ़ा सकता है और सर्दी की समस्या को और ज्यादा बढ़ा देता है।

3. दही या केले की स्मूदी

दही और केला दोनों ही कफ बढ़ाने वाले फूड्स हैं, और जब दोनों को मिलाकर खाया जाता है, तो इसका असर और भी तेज हो जाता है। सर्दियों में यह संयोजन गले में जमाव, भारीपन और बलगम को तेजी से बढ़ा देता है।

4. नारियल पानी

नारियल स्वभाव से बहुत ठंडा होता है। नारियल पानी या दूध—दोनों ही शरीर के तापमान को कम करते हैं। ठंड में इसका सेवन साइनस, सर्दी और कफ की समस्या बढ़ा सकता है, इसलिए इसे इस मौसम में सीमित मात्रा में ही लें।


क्या खाएं?
सर्दियों में वो चीजें शामिल करें जो शरीर को अंदर से गर्म रखें—जैसे अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध, शहद, गुड़ और गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खांसी-जुकाम से बचाव होता है।

मेडिकल डिस्क्लेमर:
Daksho पर उपलब्ध जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी से संबंधित प्रश्नों के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर पेशेवर चिकित्सा सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।

Reviewed by: Daksho Health Editorial Team

Last Updated: 24 Dec, 2025

अपनी टिप्पणी छोड़ें

हाल ही में देखा गया

अधिक देखा गया

स्वास्थ्य समाचार, नए उपचार, मेडिकल रिसर्च और वेलनेस टिप्स की संक्षिप्त और भरोसेमंद जानकारी पाएं।

भाषाएँ

© Daksho. All Rights Reserved.