अगर आधी रात को भूख लग जाए, तो चिप्स-मैगी से दूर रहें और ये 5 हल्की चीजें चुनें—वजन भी नहीं बढ़ेगा और नींद भी खराब नहीं होगी।
लेट नाइट क्रेविंग को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करें और हेल्दी स्नैक्स के साथ वजन व नींद दोनों का रखें ख्याल
रात को भूख लगते ही अक्सर हमारा हाथ चिप्स, केक या दूसरी हाई-कैलोरी चीजों की तरफ बढ़ जाता है। ये आदत शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी देती है और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। लेकिन अगर लेट नाइट स्नैकिंग में थोड़ी समझदारी दिखाई जाए और हेल्दी विकल्प चुने जाएं, तो इसके नुकसान से आसानी से बचा जा सकता है।
टीवी देखते हुए या देर रात तक काम करते समय अनहेल्दी स्नैक्स खाना बहुत आसान लगने लगता है। नींद न आए तो भूख और ज्यादा सताने लगती है। लगातार ऐसा करने से न सिर्फ दिनभर की डाइट बिगड़ जाती है, बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि क्रेविंग को सही तरीके से कंट्रोल किया जाए और हेल्दी चीजों को चुना जाए।
ऐसे करें लेट नाइट क्रेविंग कंट्रोल
कोई भी मील न छोड़ें
दिन में तीनों समय का खाना और बीच-बीच में हेल्दी स्नैक्स लेना मेटाबॉलिज्म को सही रखता है। जब आप दिन में खाना छोड़ते हैं, तो रात को भूख ज्यादा लगती है और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत बन जाती है।
हेल्दी स्नैक्स पहले से तैयार रखें
डिनर के बाद अगर कुछ खाने की इच्छा होती है, तो हेल्दी ऑप्शन पहले से तैयार रखें। तेज भूख लगने का इंतजार करने से आप गलत चीजें चुन लेते हैं।
हर्बल टी पिएं
कैमोमाइल, ग्रीन टी या कोई भी हर्बल टी पेट भरे होने का एहसास कराती है। इसे धीरे-धीरे पीने से भूख शांत होती है और स्नैकिंग की इच्छा कम हो जाती है।
सोने से पहले ब्रश जरूर करें
ब्रश करने से दिमाग को संकेत मिलता है कि खाने का समय खत्म हो चुका है। इसके बाद कुछ खाने का मन भी कम करता है।
लेट नाइट के लिए हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन
-
एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न, जिस पर हल्की लाल या काली मिर्च छिड़की हो
-
सेब का एक स्लाइस और उस पर थोड़ा पीनट बटर
-
बादाम, अखरोट या पिस्ता जैसे नट्स
-
होल ग्रेन क्रैकर्स
-
थोड़े घी में हल्के रोस्ट किए हुए मखाने
स्नैक्स चुनते समय रखें ये बातें
सही विकल्प चुनकर आप देर रात की भूख भी शांत कर सकते हैं और अपनी सेहत व नींद दोनों का ख्याल भी रख सकते हैं।
मेडिकल डिस्क्लेमर:
Daksho पर उपलब्ध जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी से संबंधित प्रश्नों के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर पेशेवर चिकित्सा सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।
Reviewed by: Daksho Health Editorial Team
Last Updated: 24 Dec, 2025